गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव मुकीमपुर में साइट पर तोड़फोड़ करने के मामले में 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी काम शुरु करने पर पैसे की मांग कर रहे है। गांव कनकपुर निवासी बलराम सिंह ने गांव मुकीमपुर में भूखंड़ खरीदा था। जिस पर सरकारी योजना के तहत फैक्टरी लगा रहे है। भूखंड की चारदीवारी कराई जा रही है। गांव के लोग फैक्टरी लगाने का विरोध कर रहे है। आरोप है कि फैक्टरी का निर्माण कार्य श्ुारू करने से पहले दबंग पैसे की मांग कर रहे है। पैसे ना देने पर वह निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे है। आरोप है कि दबंगों ने चारदीवारी तोड़ दी है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जयकिशन उर्फ बिज्जी व प्रदीप निवासी मुकीमपुर व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच क...