गाज़ियाबाद, जुलाई 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर सेक्टर-नौ स्थित जिंदल इंडस्ट्री में बुधवार दोपहर दूसरी मंजिल से गिरकर कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान थाना पहासू जिला बुलंदशहर के गांव करौरा निवासी 22 वर्षीय रेहान पुत्र जाविद के रूप में हुई है। रेहान जिंदल इंडस्ट्री में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। बुधवार दोपहर वह फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर चढ़कर छत की सीट की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने उसे गंभीर हालत में सेक्टर-नौ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया।वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों...