Ghaziabad News: फैकल्टी इलेवन ने दो विकेट से जीता मुकाबला
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में शुक्रवार को फैकल्टी इलेवन और स्टाफ इलेवन के बीच 10 ओवर का क्रिकेट मुकाबला हुआ। रोमांचक मैच में फैकल्टी इलेवन ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल कर दो विकेट से जीत दर्ज की। स्टाफ इलेवन के कप्तान कृष्णा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 10 ओवर में 36 रन बनाए। जवाब में डॉ. संजीव टंडन ने उतरी फैकल्टी इलेवन ने 37 रन का लक्ष्य हासिल किया। मैच में डॉ. डीके पांडेय और आरएस चावला ने अंपायर की भूमिका निभाई। मैच का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडे, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. अजय कुमार और यूजी कैंपस की प्राचार्या डॉ. नैन्सी शर्मा ने किया। समापन पर विजेता टीम को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.