Ghaziabad News: फूलों और पौधों से महामाया स्टेडियम को सुंदर बनाया जाएगा
गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम को अधिक हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की तैयारी है। जिला खेल विभाग स्टेडियम परिसर की पार्किंग व अन्य स्थानों पर अलग-अलग तरह के सुंदर फूल लगाएगा। वहीं कई तरह के फलदार और औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य केवल स्टेडियम की सुंदरता बढ़ाना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों और अन्य लोगों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना भी है। जनपद में महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम एकमात्र सरकारी स्टेडियम के रूप में विकसित है। इस स्टेडियम में सुबह-शाम करीब 200 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आते हैं। अभी मौजूदा समय में स्टेडियम परिसर में कई तरह के वृक्ष व पौधे लगे हुए हैं।
पौधों की विविधता सरकारी स्टेडियम को ओर सुंदर बनाने एवं अधिक हरियाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.