Ghaziabad News: फुट ओवरब्रिज पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। दिल्ली-हापुड़ रोड पर सुंदरदीप कॉलेज के पास बने फुट ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की पहचान नहीं हो सकी।एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे पीआरवी के माध्यम से फुट ओवरब्रिज पर युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वेव सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। चोट के निशान को देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.