गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में रविवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महामाया स्टेडियम की टीम ने बाजी मारकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं ओल्ड इज गोल्ड टीम उपविजेता बनी। महामाया स्टेडियम ने दो-एक के स्कोर से ओल्ड इज गोल्ड टीम को मात दी। महामाया स्टेडियम के फुटबॉल प्रशिक्षक सुमित यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की आठ फुटबॉल टीमों ने भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। सभी टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रतिभा निखारने के लिए इस फ्रेंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। भविष्य में भी इस तरह के प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी, जिससे खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...