Ghaziabad News: फुटबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ी दिखाएंगे दम
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज (गुरुवार) जूनियर बालक वर्ग का फुटबॉल का जिला स्तरीय ट्रायल होगा। जिला खेल क्रीड़ाधिकारी राम मिलन ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता एक से आठ अगस्त तक मऊ में आयोजित की जाएगी। इसके लिए मेरठ मंडल टीम का चयन किया जाना है। इसी के तहत महामाया स्टेडियम में गुरुवार को शाम चार बजे जिला स्तरीय ट्रायल होगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला स्तरीय ट्रायल में चयन होने खिलाड़ी 25 जुलाई को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- फुटबॉल ट्रायल में कल खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.