Ghaziabad News: फीस लेने के बाद भी मैच शुरू न कराने से नाराज खिलाड़ियों ने की मारपीट, 26 पर केस
गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद स्थित क्रिकेट एकेडमी में देरी से मैच कराने पर युवकों ने मारपीट और फायरिंग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 26 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी पवन कुमार की गांव कादराबाद में उज्जवल क्रिकेट एकेडमी है। एकेडमी में क्रिकेट मैच कराने के लिए शुल्क लिया जाता है। चार सितंबर की रात को एक मैच होना था। दोनों टीम समय पर पहुंच गई थी। वहां पर पहले से ही एक और क्रिकेट मैच चल रहा था। इस बात को लेकर मैच खेलने आए खिलाड़ियों व एकेडमी संचालक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट की। आरोप है कि खिलाड़ियों ने मारपीट और फायरिंग की। जबकि खिलाड़ियों का आरोप है कि स्टेडियम संचालक ने भी मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.