गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है। फाइनल मुकाबला देखने के लिए लोगों ने खास तैयारियां की हैं। इसके साथ लोगों ने फुटबॉल टीमों की टी शर्ट भी खरीदी हैं, जिसे पहनकर वे फाइनल मुकाबला देखेंगे। फाइनल मैच स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। इसमें अर्जेंटीना टीम के कप्तान लियोनेल मेसी के सबसे ज्यादा चाहने वाले हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक ने मेसी की टी शर्ट खरीदी हैं और उनकी टीम की टीम जीत के लिए उत्साहित हैं। फाइनल मुकाबले के लिए युवाओं ने दोस्तों के साथ मिलकर देखने की तैयारी की है। यह भी पढ़ें- खेल : मेसी के सामने स्पेन की अभेद्य दीवार सोसाइटियों के स्पोर्ट्स क्लब में लोग एक साथ मिलकर फाइनल मुकाबला देखेंगे। फुटबॉल खिलाड़ी अभिषेक रावत ने बताया कि...