Ghaziabad News: फर्जी लूट का चौथा आरोपी गिरफ्तार, नगदी बरामद
गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थाना क्षेत्र में सवा दो लाख रुपये की फर्जी लूट का खुलासा करने के बाद पुलिस ने फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 45 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी नवेद और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। एसीपी मसूरी अजय सिंह ने बताया कि पांच जुलाई को स्क्रैप कारोबारी रिजवान ने मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भांजे नवेद से सवा दो लाख रुपये की नगदी लूट ली गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज की जांच और नवेद से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई तथ्य संदिग्ध लगे। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ में कथित लूट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.