गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सदरपुर निवासी रतनपाल ने शिकायत में बताया कि गांव डासना में उनकी जमीन है, जिस पर उनका कब्जा है। प्लॉट नंबर-21 स्थित करीब 50 वर्गगज के मकान में उन्होंने नसीबा और उसके परिवार को बिना किराये के रहने के लिए रहने दिया था। छह मार्च 2026 को नसीबा ने भाइयों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए और डासना आकाशनगर निवासी शौकी के नाम उसका बैनामा कर दिया। एसीपी मसूरी सुनील कुमार का कहना है कि मामले में 29 जुलाई को महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेज से प्लॉट कब्जाने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...