गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। निजी ऋण कंपनी से फर्जी दस्तावेजों से 6.10 लाख रुपये का ऋण लेने का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन की ओर से महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ टीला मोड़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। दिल्ली पुष्प विहार एमबी रोड सेक्टर-चार स्थित एचडीबी फाइनेंस सर्विस के शाखा प्रबंधक दिग्विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त 2025 को लोनी रेल विहार निवासी जतिन गुप्ता, पुष्प विहार निवासी प्रिंस कालरा और उसकी मां रेखा ने फर्जी दस्तावेज जमाकर कार के लिए 6.10 लाख का लोन ले लिया। किश्त जमा न होने पर कंपनी ने जांच की। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में फर्जी एग्रीमेंट बनाकर 18 लाख का लोन कराया, केस दर्ज दस्तावेज फर्जी मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ...