Ghaziabad News: पड़ोसी पर किशोरी का अपहरण करने का आरोप
गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की एक कॉलोनी से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। नगर की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी गत चार जुलाई को किसी काम से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने शनिवार को मुरादनगर थाने में पड़ोसी युवक करण पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.