गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के युवक से दो ठगों ने 7.15 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया है। वाजिद अली ने बताया कि वसीम और आफताब ने किसी दूसरे के प्लाट को अपना बताकर उनसे 7.15 लाख रुपये ठग लिए। साथ ही फर्जी मुख्तारनामा बनाया। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...