Ghaziabad News: प्रह्लादगढ़ी में 20 दुकानों का निर्माण कराएगा नगर निगम
गाज़ियाबाद, सितम्बर 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा के प्रह्लादगढ़ी में नगर निगम करीब 20 दुकानों का निर्माण कराने की तैयारी में है। इसके लिए यूजीआर के पास स्थित जमीन से पुरानी दुकानों और पार्किंग का मलबा हटाया जा रहा है। निगम की योजना के तहत यहां व्यवस्थित तरीके से दुकानें बनाने की तैयारी है। हालांकि, जमीन के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय स्तर लोग विवाद कर रहे है। प्रह्लादगढ़ी प्रवेश मार्ग पर स्थित इस जमीन पर पहले मांस की दुकानें और पार्किंग बनी हुई थी। नगर निगम ने नवंबर में कार्रवाई करते हुए इन्हें हटाया था। अब स्थल से मलबा साफ कराया जा रहा है। निगम अधिकारियों ने बताया कि जमीन को खाली कराने के बाद यहां करीब 20 दुकानों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। निर्माण पूरा होने के बाद इन दुकानों के आवंटन और संचालन की प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.