गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भोपुरा स्थित डीएलएफ कॉलोनी के पास बने उत्तर प्रदेश के प्रवेश द्वार पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इससे शहर की छवि धूमिल हो रही है। वजीराबाद रोड के रास्ते दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले लोगों इसी प्रवेश द्वार से निकलना होता है, लेकिन प्रवेश द्वार के आसपास फैली गंदगी और लगे कूड़े के ढेर से शहर की छवि प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी आरिफ खान ने बताया कि कई दिनों से नियमित सफाई नहीं होने के कारण सड़क किनारे कूड़ा जमा है। बारिश के चलते कूड़े से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम ने स्थायी समाधान नहीं किया। उन्होंने प्रवेश द्वार क...