गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में लिफ्टों के खराब एवं असुरक्षित संचालन, रखरखाव में लापरवाही तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जीडीए ने प्रवर्तन जोन-4 को तत्काल संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जीडीए की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि सोसाइटी के रखरखाव एवं लिफ्ट संचालन से संबंधित कई शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को पहले भी अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक अपेक्षित निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पत्र में स्पष्ट कहा गया है अग्निशमन सुरक्षा उपायों एवं लिफ्टों के मानकों के अनुरूप संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों...