Ghaziabad News: प्रदेश की सभी विधान परिषद सीटें जीतेगी भाजपाः पंकज चौधरी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश की सभी 11 विधान परिषद सीटें जीतेगी। वह सोमवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चुनावी बैठक में जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चुनाव में जुटे कार्यकर्ताओं से एक-एक मतदाता तक पहुंचने और पार्टी के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनाव में बड़ी जीत का आधार बनेगी। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, केपी मलिक, सांसद अरुण गोविल, अतुल गर्ग, विधायक सोमेंद्र तोमर, संजीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.