गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। रईसपुर स्थित योर ड्रीम आर्चरी अकादमी में शनिवार को ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई जिलों के 300 तीरंदाजों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता की शुरुआत आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा और विधायक अजीत पाल त्यागी ने किया। प्रतियोगिता में गाजियाबाद की अक्षिता ने स्वर्ण और वंशिका ने रजत जीता। अंडर-17 आयुवर्ग में दर्श ने स्वर्ण और अंडर-19 आयुवर्ग में प्रियांश ने स्वर्ण पदक झटका। जतिन ने सीनियर रिकर्व में स्वर्ण और काक्षी ने इंडियन कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...