Ghaziabad News: प्रतियोगिता के विजेताओं के सम्मान में रैली निकाली
गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। बेंगलुरु में आयोजित सीआईएससीई नेशनल एथलेटिक मीट में प्रतिभाग कर लौटे सेंट जोसेफ एकेडमी के 11 खिलाड़ियों का रविवार को भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों के साथ विजय जुलूस भी निकाला गया। गाजियाबाद पहुंचने पर सबसे पहले पार्षद वीरेंद्र त्यागी ने अपने कार्यालय पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान समाजसेवी बृजपाल कश्यप, विजेंद्र त्यागी और भूतपूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर आयुष त्यागी, वंशराज त्यागी, आरुष भारद्वाज, ऋतिक त्यागी सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। इसके बाद खिलाड़ियों का काफिला सेंट जोसेफ एकेडमी पहुंचा, जहां प्रधानाचार्य फादर मोसेस वीजे ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- सीआईएससीई राष्ट्रीय एथलेटिक में गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.