गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। लोनी थाना पुलिस ने बुधवार सुबह प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इंद्रा मार्केट में इससे पहले भी प्रतिबंधित मांझा पकड़ा गया था। तीनों ने उसी महिला से मांझा खरीदा था, जो पहले भी पकड़ी गई थी। पुलिस को चाइनीज मांझे की खरीदारी की सूचना मिली थी। सहायक पुलिस आयुक्त रामकिशन ने बताया कि बुधवार सुबह मिली सूचना पर टीम भेजी तो इंदिरा मार्केट के अंदर तीन युवक खड़े दिखे। पुलिस ने इन्हें घेरकर पकड़ लिया। तीनों की पहचान डोला, बागपत निवासी इमरान, खेकड़ा, बागपत निवासी सुधांशु और छज्जूपुर, हापुड़ निवासी निशांत के रूप में हुई। इनके पास से तीन प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें चाइनीज मांझे के 167 रोल रखे थे। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे सोनिका से चाइनीज मांझा खरीदकर...