Ghaziabad News: पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया
गाज़ियाबाद, जुलाई 26 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। डीएलएफ कॉलोनी स्थित सरदार पटेल एकता पार्क में रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधे लगाए। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। स्थानीय निवासी अर्जुन पंडित ने बताया कि अभियान के तहत पार्क में 20 से अधिक पौधे लगाए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में पौधों की नियमित सिंचाई और संरक्षण का भी सभी ने संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.