गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट ने शनिवार को जीडीए के सहयोग से इंदिरापुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में ऑक्सीजन ड्राइव के तहत 500 पौधें रौपे। अभियान में क्लब के पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत अन्य पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण आवश्यक है। क्लब अध्यक्षा निधि गौड़ ने नागरिकों से एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। परियोजना अध्यक्ष मीनू त्यागी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। प्लांट टुडे, ब्रीद टुमारो संदेश के साथ सभी ने हरित और स्वच्छ वातावरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: सोसाइटी में रुद्राक्ष ...