Ghaziabad News: पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट ने बुधवार को जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में ऑक्सीजन ड्राइव- गो ग्रीन, ब्रीद क्लीन अभियान के तहत 100 पौधे रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीडीजी जेके गौड़ और विशिष्ट अतिथि रोटेरियन दीपक अग्रवाल ने पौधे लगाकर किया। क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन निधि गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। अभियान में क्लब सदस्यों, उनके परिवारों, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल के इंटरैक्ट क्लब और विद्यालय परिवार ने प्रतिभाग किया। इस दौरान छायादार और फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम में निधि जैन, विनीत अग्रवाल, संजय त्यागी, एके वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.