गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में 26 जुलाई की रात नाले में मृत मिले युवक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच को नई दिशा मिली है। रिपोर्ट में मौत का कारण नाले में डूबना बताया गया है। मृतक के फेफड़ों में करीब एक लीटर पानी मिला, जबकि शरीर पर ऐसे कोई चोट के निशान या अन्य साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिनसे हत्या की पुष्टि हो सके। पुलिस के मुताबिक 26 जुलाई की देर रात शनि चौक के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकला, जिसके बाद उसकी पहचान सुदामापुरी निवासी 23 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई। घटना के बाद मृतक के भाई ने अपने ससुराल पक्ष पर अजीत की हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी...