गाज़ियाबाद, सितम्बर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नायफल गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने भाइयों और भतीजों पर पैतृक जमीन पर कब्जा करने और भू-माफिया के साथ मिलकर 50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने जमीन को जीडीए के अधिग्रहण से मुक्त कराने और बाद में वेव सिटी को चार गुना कीमत पर बिकवाने का झांसा दिया। इसके बदले में रकम ली गई। बाद में आरोपियों द्वारा फर्जी जीडीए पत्र दिए जाने का पता चला। शिकायत के आधार पर वेव सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नायफल गांव में रहने वाले आशिक अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में उनकी जमीन है। यह जमीन वर्ष 2009 में जीडीए की हाईटेक योजना के लिए अधिग्रहित की गई थी। उनके भाइयों और मां ने अपनी-अपनी हिस्सेदारी का मुआवजा प्राप्त कर लिया था, ...