गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। नाले की सफाई के दौरान पेयजल लाइन फटने से गोविंदपुरम के पांच हजार लोग प्रभावित रहे। तीन ब्लॉक में पानी की किल्लत बनी रही। लोगों को बोतल का पानी खरीदकर पीना पड़ा। हालांकि 32 घंटे बाद मरम्मत के बाद पेयजल आपूर्ति सुचारु हो सकी। गोविंदपुरम जी ब्लॉक निवासी नवीन कश्यप ने बताया कि सोमवार को नालों की सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान पानी की टंकी के निकट मशीन से पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटने के बाद पानी सड़क पर फैल गया। कुछ देर तक सड़क पर पानी जमा रहने से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हुई। इसके साथ ही पाइपलाइन की मरम्मत नहीं होने के कारण घरों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। गोविंदपुरम के जी, एच और ई ब्लॉक में पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पांच हजार से अधिक...