गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम के सात वार्डों में पेड़ों की छंटाई के लिए अतिरिक्त मशीनें और कर्मचारियों की व्यवस्था करने की मांग लोग कर रहे है। इंदिरापुरम वेलफेयर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुदर्शन अवस्थी ने उद्यान विभाग को पत्र देकर पेड़ों की छटाई की के लिए अतिरिक्त कर्मचारी और मशीनों की मांग की है। उन्होंने बताया कि पूरे इंदिरापुरम में पेड़ों की छंटाई के लिए केवल एक मशीन उपलब्ध है। इससे छटाई के काम को करने में देरी हो रही है। मशीन खराब होने या चालक के छुट्टी पर जाने से छंटाई का काम पूरी तरह रुक जाता है। उन्होंने इंदिरापुरम में दो से तीन अतिरिक्त मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही, सबसे बड़े वार्ड 81 में एक महीने तक सप्ताह में कम से कम तीन दिन मशीन उपलब्ध कराने और सर्दी व बरसात से पहले छंटा...