Ghaziabad News: पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाने के लिए 12 नवंबर को छोड़ा जाएगा ठेका
गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की निगरानी के लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए 12 नवंबर को ठेका छोड़ा जाएगा। परिवहन विभाग की निगरानी में पूरी परियोजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। तब तक वाहनों को बिना रोक-टोक पेट्रोल और डीजल दिया जाएगा। गाजियाबाद और नोएडा के कुल 146 पेट्रोल पंपों पर यह निगरानी सिस्टम स्थापित किया जाएगा। आरटीओ प्रशासन प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शासन स्तर से 12 नवंबर को पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरों को लगाने के लिए कंपनी को टेंडर दिया जाएगा। इनसे पेट्रोल पंपों पर आने वाले वाहनों की नंबर प्लेट को स्कैन किया जा सकेगा। इससे वाहनों की पहचान और उनकी आवाजाही का रिकॉर्ड रखने में मदद मिलेगी। कैमरे नंबर प्लेट की तस्वीर लेकर उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.