गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में जिला सैनिक बंधु बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी नगर विकास कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में करीब 40 पूर्व सैनिक और आश्रित शामिल हुए। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आईएन) राम प्रवेश सिंह ने पिछली बैठक के बाद किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में पूर्व सैनिकों की जमीन और अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। पूर्व सैनिक एक्स सार्जेंट प्रवीन कुमार की खसरा संख्या 560 और 562 की जमीन पर भूमाफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे की पैमाइश के लिए ऑफलाइन आवेदन देने के निर्देश दिए गए। लवकुश के मामले में संबंधित बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का सुझाव दिया गया। वहीं पूर्व सैनिक कृपाल सिंह की पत...