Ghaziabad News: पूर्व सहकर्मी साढ़े 37 लाख रुपये लेकर भूमिगत हुआ
गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में कंपनी के पूर्व सहकर्मी पर 37.50 लाख रुपये लेकर संपर्क तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने व्यक्तिगत विश्वास के आधार पर अलग-अलग समय पर रकम ली थी। बैंक लोन के माध्यम से दी गई इस राशि की किस्त और ब्याज खुद चुकाने का भरोसा भी आरोपी ने दिया था। मार्च 2025 में नौकरी छोड़ने के बाद भी वह रुपये लौटाने का आश्वासन देता रहा, लेकिन जनवरी 2026 से उसका मोबाइल बंद है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र की अजनारा जेनेक्स सोसाइटी में रहने वाले प्रवेश कुमार सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि सिद्धार्थ विहार की गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में रहने वाले चंद्रकमल पूर्व में एक कंपनी में करीब 12 वर्ष तक कार्यरत था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.