गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उनके और पूर्व प्रेमी के बीच एक मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। रोहित उन पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर उनके नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उनके अश्लील फोटो पोस्ट कर दिए। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Rampur News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती को बदनाम करने का आरोप, दो नामजद समेत तीन पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...