गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। गोविंदपुरम में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों करने वाला उन्हीं का किरायेदार निकला। कविनगर पुलिस ने शनिवार को आरोपी चोर विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि ऑनलाइन एवियेटर गेम खेलने की तल और पैसों की कमी ने उसे चोर बना दिया। उसके कब्जे से करीब 15.47 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविन्दपुरम निवासी 29 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। वह यह किराये के मकान में रहता है और मूल रूप से बिजनौर के थाना स्यौहारा स्थित गांव आबिदनगर उर्फ धुन्धली का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गोविंदपुरम बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया क‌ि 27 जुलाई 20...