गाज़ियाबाद, अक्टूबर 8 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना पुलिस ने रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। फैक्टरी के पूर्व कर्मचारी ने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। इनके कब्जे से फैक्टरी से चुराया गया सामान बरामद हुआ है। क्षेत्र टीला मोड थाना क्षेत्र की ऑक्सी होम सोसायटी में रहने वाले कृष्णकांत शर्मा की लोनी थाना क्षेत्र स्थित रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में एसएन सॉल्यूशन के नाम से मशीन के पार्ट्स बनाने की फैक्टरी है। दो चोरों ने चार अक्तूबर की रात फैक्टरी से तांबे के तार, पीतल का सामान, एक स्कूटी, एक लैपटाप, दो हाथ घड़ी, कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी कर लिया था। दोनों फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़ित क...