Ghaziabad News: पुलिस से अतिक्रमण हटाने की मांग
गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम में बढ़ते अतिक्रमण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को ज्ञापन दिया है। पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने कताया कि लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोग कई बार हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। अभी पूरी इंदिरापुरम में विकास कार्य चल रहे हैं। ऐसे में अतिक्रमण और निर्माण सामग्री के चलते परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने मंगलवार को सोबन सिंह, किशोरी लाल व सुरेंद्र सिंह नेगी के सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि अभयखंड के सामने ग्रीन बेल्ट और सड़क किनारे रेडी-पटरी लगाने वालों के कारण यातायात और लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। पिछले एक वर्ष में समस्या और बढ़ी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.