गाज़ियाबाद, अक्टूबर 13 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थाने के गांव कलछीना निवासी अशोक कुमार के घर पर बदमाशों ने धावा बोलेकर नगदी व जेवर चोरी किए थे। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेवर व नगदी बरामद की। पीड़ित का आरोप है कि जब जेवर लेने भोजपुर थाने पहुंचे तो वहां पर नकली जेवर देने लगे। मंगलवार को ग्रामीण बसपा नेताओं के साथ तहसील पहुंचे और एसीपी कार्यालय पर हंगामा किया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोप निराधार लग रहा हैं, लेकिन जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...