गाज़ियाबाद, अगस्त 13 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। ग्रामीण जोन की पुलिस ने चोरी, लूट और गुम हुए 315 मोबाइल फोन बरामद किए। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित परमजीत हॉल में डीसीपी ग्रामीण जोन ने पीड़ितों को मोबाइल हाथ में दिए तो उनके चेहरे खिल उठे। डीसीपी के मुताबिक बरामद हुए मोबाइलों की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि थानों पर रोजाना मोबाइल गुम होने, स्नैच और लूटे जाने की शिकायत आती हैं। ऐसे मोबाइल को ट्रेस करने के लिए पुलिस की सर्विलांस टीम निरंतर प्रयासरत रहती हैं। ग्रामीण जोन की पुलिस द्वारा सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल द्वारा गुम हुए मोबाइलों की तलाश की गई और 315 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद कर लिए गए। डीसीपी ने बताया कि बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।...