Ghaziabad News: पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट
गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो भाईयों ने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित के बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र की मुस्तफाबाद कॉलोनी निवासी अख्तर ने बताया कि 16 अगस्त की रात करीब दस बजे छोटा भाई अशफाक खाना खाने के बाद गली में खड़ा था। तभी पड़ोस में रहने वाले शहजाद के दो पुत्र छोटा और माडा ने पुराने विवाद को लेकर भाई के साथ गाली गलौज की। भाई द्वारा विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। आस पास के लोगों के एकत्र होने पर दोनों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दो भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.