Ghaziabad News: पीडीए सम्मान समारोह रुकवाया, लाखों रुपये का जुर्माना लगाया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी नगर पालिका परिषद ने पालिका की भूमि पर होने वाले पीडीए सम्मान समारोह व साइकिल वितरण कार्यक्रम पर रोक लगाई है। अधिशासी अधिकारी ने सरकारी भूमि पर बिना अनुमति टेंट और मंच लगाने पर 10,86,930 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार व स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी को आयोजन रुकवाने के लिए पत्र लिखा है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के गढ़ी कटैया गांव में रहने वाले अनुज चौधरी द्वारा गांव स्थित सरकारी भूमि पर रविवार सुबह करीब दस बजे पीडीए सम्मान समारोह एवं साइकिल वितरण का कार्यक्रम कराया जाना था। कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक ने वार्ड 12 के सभासद सुमित प्रधान के लेटर पेड पर कार्यक्रम की अनुमति के लिए लोनी नगर पालिका परिषद कार्यालय में पत्र भेजा था। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.