Ghaziabad News: पीएनजी गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद आग लगी
गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में भौपुरा मार्ग स्थित ऑक्सी होम सोसाइटी के सामने पीएनजी गैस पाइप लाइन में रिसाव के चलते रविवार शाम अचानक आग लग गई। ऑक्सी होम सोसाइटी के सामने से गुजर रही पीएनजी गैस पाइप लाइन से रविवार शाम लगभग पांच बजे अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। गैस पाइप लाइन से आग की लपटें निकलती देख आसपास रहने वालों में अफरातफरी मच गई और सड़क से गुजर रहे वाहन थम गए। लोगों ने दमकल और गैस कंपनी को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना पर दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया था। उनके पहुंचने से पहले ही गैस कंपनी की तरफ से सप्लाई बंद कर दी गई थी, जिससे आग बुझ गई। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ देर के लिए जाम लगा था। पुलिसकर्मियों ने याताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.