Ghaziabad News: पीईटी में जीएस और करंट अफेयर्स के सवालों ने उलझाया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन किया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के अनुसार, गणित, हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न काफी सरल रहे, जबकि संविधान, सामान्य विज्ञान और रीजनिंग के सवालों का स्तर मध्यम था। वहीं, सामान्य ज्ञान (जीएस) और करंट अफेयर्स के कुछ प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। जिले में परीक्षा के लिए 44 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली पाली में पंजीकृत 20,304 अभ्यर्थियों में से 13,844 ने परीक्षा दी, जबकि 6,460 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 14,067 अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरी पारी में 6,237 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: यूपी पीईटी: पहले दिन 9748 परीक्षार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.