Ghaziabad News: पिता को खाना देने गई युवती लापता
गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी घर से कुछ दूरी पर दुकान है। 15 सितंबर को सुबह 20 वर्षीय बेटी उन्हें दुकान पर भोजन देने गई थी। खाना देने के बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। उन्होंने एक मुस्लिम युवक पर युवती को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्य वाली मौर्य ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.