गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले के पांच अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का निर्माण कार्य दस महीने बाद पूरा नहीं हो सका है। परियोजना में देरी पर सीएमओ ने कार्यदायी संस्था को इसी महीने के अंत तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। जिले के कुल छह मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बनाए जा रहे हैं। इनमें जिला संयुक्त अस्पताल संजयनगर में तीन, महिला चिकित्सालय में दो, 50 बेड लोनी अस्पताल, लोनी सीएचसी में एक तथा मुरादनगर में एक ओटी शामिल है। इन सभी थियेटरों का निर्माण कार्य पांच से 10 प्रतिशत तक बचा है। लेकिन 10 महीने बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। गौर करने वाली बात यह है कि इस कार्य के लिए केवल तीन महीने का समय दिया गया था। कार्य में शिथिलता से नाराज सीएमओ ने कार्यदायी संस्...