Ghaziabad News: पिकअप की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, साथी घायल
गाज़ियाबाद, सितम्बर 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में पिकअप (मालवाहक वाहन) की टक्कर से टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा दो सितंबर को हुआ, जिसमें गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। साहिबाबाद गांव की कुआं वाली गली निवासी कमलकांत मिश्रा अपने साथी दिलीप कुमार उर्फ पप्पू के साथ टेंपो चलाते थे। कमलकांत के चाचा मनोज मिश्रा ने पुलिस को बताया कि दो सितंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे टेंपो से साहिबाबाद की ओर जा रहे थे। मोहननगर आरओबी पर पीछे से आए पिकअप ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कमलकांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलीप कुमार उर्फ पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.