गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर राजनगर एक्सटेंशन निवासी युवक से सवा 37 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने व्हाट्सऐप पर संपर्क कर घर बैठे काम के बदले रोज 1500 से 1600 रुपये कमाने का लालच दिया। नमूना कार्य के बाद 150 रुपये भेजकर विश्वास जीता। फिर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क दिए और कमीशन के नाम पर रकम जमा कराते रहे। रुपये मांगने पर भी ठगों ने विभिन्न बहानों से रकम ऐंठी। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू श्रीष्टि सोसाइटी में रहने वाले अभिनव भल्ला के मुताबिक 15 फरवरी को उनके व्हाट्सऐप पर एक नंबर से संदेश आया था। संदेश भेजने वाली ने अपना नाम ईशा आहूजा बताते हुए खुद को एक निजी कंपनी की एचआर बताया। उस...