Ghaziabad News: पार्टनर पर लगाया दस लाख रुपये ठगने का आरोप
गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की जीतपुर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पार्टनर पर साढे़ दस लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नगर की जीतपुर कॉलोनी निवासी मोहसिन ने बताया कि भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव अमराला निवासी इमरान के साथ गाड़ी के सेल परचेज का काम किया था। मोहसिन का आरोप है कि इमरान ने तीन साल का हिसाब नहीं किया और 1050000 रुपए हड़प लिए। पैसे वापस मांगने पर हत्या करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने डीसीपी ग्रामीण को शिकायत दी थी। डीसीपी ग्रामीण ने मुरादनगर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर के आधार पर इमरान निवासी गांव अमराला थाना भोजपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.