गाज़ियाबाद, सितम्बर 26 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वैशाली सेक्टर-3 ए स्थित पिंक पार्क में खराब पड़ी बोरिंग का काम बीच में अधूरा छोड़ने का आरोप स्थानीय लोग लगा रहे। स्थानीय निवासी डॉ. सुनील वैध का आरोप है कि कर्मचारियों ने दोबारा कार्य कराने के लिए तीन हजार रुपये प्रतिदिन अलग से देने की मांग की है। जोनल प्रभारी राजेश गुप्ता का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई कर बोरिंग का कार्य कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...