Ghaziabad News: पार्क में घूमने आए व्यक्ति पर डंडे से हमला
गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम क्षेत्र स्थित सिटी पार्क में घूम रहे एक व्यक्ति पर पिता-पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके ऊपर अपना कुत्ते छोड़ा और फिर डंडे से नाजुक अंगों पर वार किए। इस दौरान पीड़ित घायल होकर बेहोश हो गए। मामले में पीड़ित ने मधुबन बापूधाम थाने में प्रदीप त्यागी और उसके पिता तपेश त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गोविंदपुरम के रहने वाले सुधीर कुमार सिंह ने शिकायत देकर बताया कि 31 अगस्त की सुबह वह सिटी पार्क में घूम रहे थे। तभी प्रदीप त्यागी कुत्ते के साथ सिटी पार्क के अंदर आया। आरोप है कि उसने कुत्ते को पीड़ित के ऊपर काटने के लिए छोड़ दिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उन पर डंडे से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गए। आसपास टहल रहे लोगों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.