Ghaziabad News: पारंपरिक परिधानों में लोगों ने गरबा और डांडिया प्रस्तुतियां दी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 17 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित नवरात्रि महोत्सव में शनिवार को गरबा-डांडिया प्रतियोगिता का दूसरा दिन रहा। नवरात्रि महोत्सव एवं रामलीला समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न सोसाइटियों की टीमों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन नृत्य कौशल, तालमेल, वेशभूषा और मंचीय प्रस्तुति के आधार पर किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली टीमों को पुरस्कार दिए गए। समिति अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक अभिनव जैन ने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन करीब पांच हजार लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: लायंस के गरबा उत्सव में छाया उल्लास भीड़ को नियं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.