गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। ग्रैप-2 में डीजल जनरेटर पर रोक के बावजूद जिले की सोसाइटियों में धड़ल्ले से डीजल जनरेटर चल रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक जिले की करीब 400 हाईराइज सोसाइटी में से एक फीसदी में भी दोहरी ईंधन किट नहीं लगी है, जबकि सोसाइटी में दोहरी ईंधन किट वाले जनरेटर को ही चलाने की अनुमति है। विभिन्न सोसाइटी की एओए का कहना है कि नियम के अनुसार बिल्डर को बिल्डिंग से सात मीटर ऊंची चिमनी लगानी थी, लेकिन अधिकांश सोसाइटी में मानक के अनुसार चिमनी तक नहीं लगी है।एओए का आरोप है कि एमओयू के बावजूद बिल्डरों ने दोहरी ईंधन किट नहीं दी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: ग्रैप के दूसरे चरण में भी मानकों का हो रहा जमकर उल्लंघन इसकी लागत 40 से 80 लाख तक है, जिसके लिए फंड नहीं है। ब्रेव हार्ट सोसाइटी के अध्यक्ष लविश...